{"_id":"5991d95b4f1c1b7c798b45e6","slug":"71502730587-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध में डूबे ममेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध में डूबे ममेरे भाइयों की मौत
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खेलते-खेलते बांध में नहाने पहुंचे दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मृतक ममेरे भाई थे।
मारकुंडी थानाक्षेत्र के मनगवां गांव निवासी रोहित (7) पुत्र सोनू कोल और अशोक कोल (6) पुत्र विनोद कोल सोमवार की शाम को घर के पास खेल रहे थे। परिजन मजदूरी करने गए थे। दोनों बालक आपस में ममेरे भाई हैं। बताया जाता है कि दोनों खेलते-खेलते घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर स्थित छोटे बांध के पास पहुंच गए।
बांध में बारिश का पानी भरा था। दोनों नहाने के लिए बांध में उतर गए। कुछ दूर पर शौच करने जा रहे ग्रामीण ने देखा कि अशोक नहाते समय डूबने लगा। इस पर रोहित ने उसे बचाने का प्रयास किया।
जब तक ग्रामीण वहां पहुंचता तो दोनों ही पानी में डूब गए। ग्रामीण ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया। बांध में उतरे लोगों ने खोजबीन शुरू की। लगभग आधे घंटे बाद जब तक दोनों भाइयों को बाहर निकाला गया तब तब उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी होते ही मारकुंडी थाने के एसआई हरीसिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराया। बताया जाता है कि रोहित कक्षा दो में और अशोक कक्षा एक में पढ़ता था। दोनों दो-दो भाइयों में बड़े थे। दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम है। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है।