{"_id":"61d87c2204ce761ba90e9e7d","slug":"71-thousand-were-cheated-by-the-girl-for-the-iphone-chitrakoot-news-knp674117487","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईफोन के लिए युवती से ठगे थे 71 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईफोन के लिए युवती से ठगे थे 71 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/भरतकूप। युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद जिले के निवासी दोनों युवकों ने ऑनलाइन आईफोन दिलाने का झांसा देकर युवती से 71 हजार रुपये ठगे थे। ठगी का अहसास होने पर युवती ने आत्महत्या कर ली थी।
गौरतलब है कि छह दिसंबर को कस्बा भरतकूप में स्नेहा पुत्री शुभलाल ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के संबंध में मृतका के पिता की तहरीर पर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने अंकित कुमार निवासी 294 ई-पॉकेट ट्रिपल स्टोरी कांशीराम कॉलोनी थाना मझोला जनपद मुरादाबाद व रविकुमार निवासी 323 ई- पॉकेट ट्रिपल स्टोरी कांशीराम कॉलोनी थाना मझोला जनपद मुरादाबाद के नाम प्रकाश में आए। जिन्हें पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, पेन ड्राइव व 15 सौ रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने मृतका से 71 हजार रुपये आईफोन दिलाने के नाम पर मोबाइल में डलवा लिये थे और मोबाइल नहीं दिया गया। जिससे क्षुब्ध होकर स्नेहा ने आत्महत्या कर ली थी।