फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   70% of answerbooks in Chitrakoot complete evaluation

चित्रकूट में 70 फीसदी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा

Mon, 11 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
70% of answerbooks in Chitrakoot complete evaluation
चित्रकूट। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन शहर के चित्रकूट इंटर कालेज मूल्यांकन केन्द्र में सुचारू रूप से जारी है। सोमवार को कुल 12660 कापियों का मूल्यांकन किया गया । इनमें 6718 हाईस्कूल व 5942 इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों व अभिभावकों से आरोग्य सेतु ऐप व आयुष कवच ऐप हरहाल में डाउनलोड करने व आमजन को भी दोनों ऐप डाउनलोड कराने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने सभी परीक्षकों व कापियों के मूल्यांकित बंडलों की सीलिंग पैकिंग करने में लगे कर्मचारियों के हाथ सैनिटाइजर से खुद सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

उप नियंत्रक डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष यहां हाईस्कूल की 74827 कापियां मूल्यांकन के लिए आई हैं अब तक 59796 कापियां मूल्यांकित हो गई है इस प्रकार 15031 कापियां मूल्यांकन के लिए बची हैैं। पत्राचार प्रभारी पीएन श्रीवास्तव के साथ रामबचन सिंह, सतीश रैकवार, शैलेंद्र सिंह, तीरथ प्रसाद, दीपक कुमार, पुष्पेंद्र सिंह , रमेश कुमार आदि का अवार्ड ब्लैंक व विभिन्न जनपदों के प्राप्तांक मंडलवार लिफाफों के रखरखाव में सराहनीय योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed