फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   683 candidates left the TET

683 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीईटी

Mon, 19 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 19 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
683 candidates left the TET
परीक्षा देकर लौटते निःशक्त परीक्षार्थी - फोटो : Amar ujala

जिले के पांच केंद्रों पर टीईटी सोमवार को संपन्न हु़ई। 683 गैरहाजिर रहे। जिसमें प्राथमिक स्तर के 350 और जूनियर स्तर के 333 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रथम व द्वितीय पाली मेें हुई परीक्षा में कुल 5361 परीक्षार्थी शामिल हुए। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों में चेकिंग कर छात्र छात्राओं को दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


टीईटी के लिए जिले में सीआईसी इंटर कालेज कर्वी, राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी, जनसेवा इंटर कालेज कर्वी, पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर व गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में प्रथम पाली व द्वितीय पाली की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 5361 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से प्राथमिक स्तर पर 2275 व जूनियर स्तर पर 3086 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सकुशल कराने के लिए दो सचल दल व एक-एक कार्यपालक मजिस्ट्रेटों ने टीम के सदस्यों के साथ परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण कर शक होेने पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली।
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी  मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह व डीआईओएस आनंद प्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से सबसे पहले जनसेवा इंटर कालेज ,चित्रकूट इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों केन्द्रों के केंद्र व्यवस्थापक, कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed