फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   658 treatment in health camp

स्वास्थ्य शिविर में 658 ने कराया इलाज

Fri, 11 Aug 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 11 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
658 treatment in health camp
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते डीएम शिवाकांत द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व चिकित्सा शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी। घने बादलों के बीच सुहाने मौसम में लगे शिविर में 12 वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इसमें 658 से ज्यादा मरीजों ने इलाज कराया। 190 लोगों की रक्त से जुड़ी जांच कर रिपोर्ट दी गई। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंजेटिव एसोसिएशन ने 80 हजार से अधिक की दवाएं मरीजों को मुफ्त में दीं।

विज्ञापन


इलाहाबाद रोड फारेस्ट बैरियर के सामने श्रीजी क्लीनिक एंड डेंटल केयर सेंटर में लगे शिविर का शुभारंभ डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने भगवान धनवंतरि की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्य हमेशा से करता रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीजी क्लीनिक ने भी सराहनीय कार्य है। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने कहा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगते रहना चाहिए। इससे गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों में वे सहयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन


अपर एसपी बलवंत सिंह, सीएमएस डॉ. एनके गुप्ता आदि अतिथियों का स्वागत श्रीजी क्लीनिक एंड डेंटल केयर सेंटर परिवार के डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल, अमिता अग्र्रवाल, अजय अग्रवाल, डॉ. शशांक अग्रवाल, डॉ. राखी अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्र्रम के प्रायोजक डॉ. शशांक अग्रवाल ने बताया कि दो बजे तक 658 मरीजों की जांच कर दवा बांटी गई। शिविर में 80 हजार रुपये से ज्यादा की दवाएं वितरित की गईं। अमर उजाला फाउंडेशन नोएडा से आई टीम ने 190 लोगों के रक्त से जुड़ी कई जांचें कर रिपोर्ट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed