{"_id":"5b424b174f1c1b3d5e8b46a2","slug":"61531071255-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक पिलाकर यात्री को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक पिलाकर यात्री को लूटा
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर यात्री को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। चित्रकूट घूमने आए युवक को रामघाट पर जहरखुरानों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसका बैग व नगदी लेकर भाग निकले। रात भर बेसुध अवस्था में यात्री नदी किनारे पड़ा रहा। सुबह होश आने पर लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
महोबा जिले के चरखारी निवासी सब्जी विक्रेता गोविंददास का पुत्र दीनदयाल (22) ने बताया कि शनिवार की सुबह वह चित्रकूट घूमने आया था। शाम को घूमने के बाद रात वाली ट्रेन से जाने के लिए रामघाट पर बैठकर इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक आए और वहीं पास में बैठकर बातचीत करने लगे। दोनों युवकों ने भी बताया कि रात रेलवे स्टेशन जाना है। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक मंगाई। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेसुध होने लगा और कुछ देर बाद उसे होश नहीं रहा। रविवार की सुबह आंख खुली तो उसी रामघाट किनारे ही खुद को पड़ा पाया। उसकी जेब से पर्स व कपड़ों भरा बैग गायब मिला। पर्स में लगभग एक हजार रुपये थे। मोबाइल भी जहरखुरान ले गए। सुबह स्थानीय कुछ लोगों ने जब उसे देखा तो जिला अस्पताल पहुंचाया।