फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   55 houses burnt in fire in Bhadedu village

Chitrakoot News: भदेदू गांव में लगी आग से 55 घर जले

Sat, 05 Apr 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
55 houses burnt in fire in Bhadedu village
आग से जलता घर।  - फोटो : संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू गांव में महुआ के बाग के पास स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में शनिवार को आग लग गई। इससे 55 घर जल गए। सूचना के ढाई घंटे बाद दमकल टीम पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दमकल टीम साढ़े तीन घंटे में आग बुझा पाई।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की बस्ती के पास स्थित पडरहाई के महुआ के बाग मेें किसी ने घास फूस में आग लगा दी। हवा से सुलगती हुई आग धीरे-धीरे बस्ती तक पहुंच गई और घरों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। उस समय गांव के ज्यादातर लोग फसल काटने खेतों पर गए थे। बस्ती में मौजूद लोग आग बुझाने के लिए बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। करीब ढाई घंटे बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से साढ़े तीन घंटे में आग बुझाई जा सकी। आग से तीन करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

सूचना पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम हर्षिता देवड़ा, सीओ जयकरण सिंह सहित राजापुर, सरधुवा, पहाड़ी के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इससे तीन करोड़ से अधिक का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। लेखपाल शशांक मिश्रा के सर्वे के अनुसार 32 घर पूरी तरह से जल गए हैं। इनकी सूची बनाकर प्रशासन को दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से इनके घर जले

आग से हेमराज, राममूरत, लक्ष्मी, रामराज, मनीचंद्र, छेद्दा, राजेश, बृजेश, रामकरन, रामसूरत, चुन्ना, कंधाइया, रामबाबू, विश्वास, शिवकुमार, ढुनगू, संतोष कुमार, झबुआ, फूलचंद्र, भोंडा, हरिश्चंद्र, दसुवा, श्याम, नत्थू, राजकुमार, सुंदर, चुन्नी देवी, मनोज, राधेश्याम, राजेश, रमेश, भोंडू, अनुवा, विदेशी, अजय, कलमत, राजा, विजउवा, हौल्ला, दीपक, नानबाबू, रामप्रसाद, कुन्नू, चुनकू, झुल्लू, पप्पू, मनमरन, गुलाबचंद्र, अगनुवा, संतोष, रज्जन देवी, राकेश, अनुरूद्ध के घर जल गए। राजस्व टीम ने सर्वे में 31 लोगों के ही घर पूर्ण व आंशिक रूप से जलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed