फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   48 dilapidated roads will be renovated

Chitrakoot News: 48 जर्जर सड़कों का होगा नवीनीकरण

Sun, 22 Mar 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 22 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
48 dilapidated roads will be renovated
फोटो-22सीकेटीपी 08 सुदिनपुर-रसिन जर्जर मार्ग। संवाद
चित्रकूट। जिले की 48 जर्जर सड़कों के नवीनीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दी और करीब 7.21 करोड़ रुपये भी जारी किए। ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सुदिनपुर-रसिन मार्ग के लिए 20.77 लाख, राजापुर हरदौली से कंधवनिया व लोधन पुरवा संपर्क मार्ग के लिए 46.84, लाख बनवारीपुर संपर्क मार्ग के लिए 11.60 लाख रुपये जारी हुए हैं।
नांदी से बड़े हनुमानजी मार्ग के लिए 8.92 लाख, चौरा मार्ग के लिए 8.92 लाख, कर्वी पहाड़ी मार्ग से बाबूपुर मार्ग के लिए 14.73 लाख रुपये मिले हैं। पहाड़ी बुजुर्ग संपर्क मार्ग के लिए 35.70 लाख, भैसोंधा से इटखरी मार्ग के लिए 14.28 लाख, बराछ मार्ग के लिए 17.83 लाख, जेएम मार्ग से कोरारी मार्ग के लिए 20.07 लाख, रामपुर पालदेव भडहा मार्ग के लिए 21.41 लाख रुपये जारी हुए हैं। इसी प्रकार भरथौल के मजरा हरिजन का पुरवा मार्ग के लिए 20.24 लाख रुपये सहित कुल 48 सड़कों के लिए बजट शासन ने दिया है।
विज्ञापन

जिले के गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की हालत खस्ता है। राहगीरों को प्रतिदिन आवागमन में परेशानियां होती हैं। ग्रामीणों सड़कों के निर्माण को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन भी दिया था। इसके साथ ही कलक्ट्रेट में कई गांवों के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। लोक निर्माण विभाग ने सभी जर्जर सड़कों का प्रस्ताव बनाकर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed