{"_id":"62accf45be26f67b984cbed5","slug":"43-couples-step-into-the-new-household-chitrakoot-news-knp702911823","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 जोड़ों ने नई गृहस्थी में रखा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 जोड़ों ने नई गृहस्थी में रखा कदम
विज्ञापन
फोटो- 9- सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक जोड़े ने बौद्घ धर्म के आधार पर विवाह किया। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को 43 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें से एक जोड़े ने बौद्ध धर्म की रीतिरिवाज से और एक जोड़े ने निकाह पढ़ा।
सीतापुर कस्बे के रामायण मेला परिसर में हुए आयोजन में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि 51 हजार रुपये सरकार प्रत्येक जोड़े के लिए खर्ज कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वह पांच जोड़ों को रोजगार देंगे। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जो लड़की की शादी करता है वह कर्जदार हो जाता है लेकिन सरकार गरीबों की लड़कियों की शादी कराने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है।
मां भगवती पार्टी ने संगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुलाब सिंह, नगर पालिका चित्रकूट के अधिशासी अधिकारी राम अचल, आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि 10 जून को 138 जोड़ों का विवाह हुआ था, इसमें शेष रहे जोड़ों का विवाह शुक्रवार को कराया गया है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को मानिकपुर के सरहट निवासी आरती पुत्री भगवानदीन ने बौद्ध धर्म की रीतिरिवाज से विवाह किया। इसके अलावा पहाड़ी के देवल गांव की नज्जो पुत्री आबिद खान ने निकाह पढ़ा। संवाद