फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   40 lakh devotees dived in

40 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा किया दीपदान

Sun, 27 Oct 2019 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
40 lakh devotees dived in
40 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा किया दीपदान
विज्ञापन

तीर्थक्षेत्र में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट किनारे जगमगाए दीप
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। वनवास काल में चित्रकूट तीर्थ स्थल पर भगवान श्रीराम 11 वर्ष से अधिक समय तक सीता व लक्ष्मण के साथ रहे। वहां दिवाली (दिवारी) के दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को दीपदान मेले में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। रामघाट पर लाखों लोगों ने दीपदान किया। मंदाकिनी नदी में ऐसा नजारा देखने को मिला कि जैसे वहां तारे उतर आए हो। दीयों से रामघाट जगमगाता रहा।
भगवान श्रीराम वनवास काल में चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र में 11 वर्ष से अधिक काल में माता सीता व भाई लक्ष्मण के साथ रहे। श्रीराम के अध्योध्या लौटने पर चित्रकूट में भी दीपदान कर खुशी मनाई जाती है। दिवाली (दिवारी) पर 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद रामघाट सहित मंदाकिनी नदी में दीपदान किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग सहित प्रमुख मंदिरों में दीप जलाकर दिवारी मनाया। भगवान क ामता नाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

-
यूपी-एमपी सीमा मेें रहे पुख्ता इंतजाम
यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए । रामघाट सहित परिक्रमा मार्ग में अधिक भीड़ न रूके इसके लिए रामायण मेला परिसर के आगे वाहनों को नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्र मा मार्ग में कराया भंडारा
परिक्रमा मार्ग में यूवा संगठन बिहारा के अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा, प्रबंधक विवेक चौबे की तरफ वही समाज सेवी विवेक अग्रवाल सहित कई अन्य समाजसेवियों ने भंडारे का आयोजन किया।
बाईपास मार्ग से निकाले गए ट्रक
मेला क्षेत्र में जाम न लगे इसलिए जिले की सीमा के बाइपास मार्ग से ट्रकों को निकाला गया।
चोर सक्रिय रहे
मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर चोर व जेबकतरे सक्रिय रहे। कई यात्रियों के सामान ले गए। नया गांव थाना क्षेत्र व रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओें की जेब काट कर उच्चके भाग निकले।

डीएम व एसपी डटे रहे मेला क्षेत्र में
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कई बार मेला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर सतना के डीएम सत्येंद्र सिंह व एसपी रियाज इकबाल भी कामतानाथ मंदिर व आसपास के मंदिरों के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed