{"_id":"ada59a9d71e7c426840a222e67c102bb","slug":"39-million-for-the-first-half-of-the-budget-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बैठक में साढ़े 39 करोड़ का बजट पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बैठक में साढ़े 39 करोड़ का बजट पास
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्यों की पहली बैठक में ही लगभग साढ़े 39 करोड़ का बजट पास किया गया है। बैठक में खासकर ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व सड़क निर्माण पर जोर देने को कहा गया। इसके साथ ही सूखे से लड़ने के लिए मिलकर योजना पर काम करने का संकल्प लिया गया।
मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में शनिवार को अधिकारियों के साथ अध्यक्ष व सदस्यों की पहली बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष मैना देवी ने कहा कि सूखा ग्रस्त के लिए ऐसी कार्ययोजना बनाएं। जिसमें किसान परिवारों को अधिक लाभ मिले। खासकर पेयजल उपलब्ध कराने के काम तेजी लाए। कुछ सदस्यों ने गांव के स्कूलों में शिक्षकों के न पहुंचने व मिड डे मील की स्थिति अच्छी न होने की बात कही। पहली बैठक में सभी सदस्यों ने अपने क्षेत्र के कार्यों की सूची जमा की।
अपर मुख्य अधिकारी आरके चौधरी ने बताया कि 38 करोड़ 34 लाख 15 हजार रुपये का कार्य स्वीकृत किया गया है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सिद्धार्थ पांडेय, रज्जन यादव, सविता देवी, फूलन देवी, जयराज सिंह, निर्मलादेवी, कृपाशंकर, राकेश श्रीवास, बुधियादेवी, रीना देवी, शांति, अनिल प्रधान, छोटेलाल, एई एसपी पांडेय, जेई राकेश सिंह व सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।