{"_id":"5e80c7748ebc3e77442bce1e","slug":"3500-ka-hoga-coretine-chitrakutt-news-knp5528719154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन हजार छह सौ लोग होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन हजार छह सौ लोग होम क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदेश से आए 3500 लोगों का होम क्वारंटीन
:- परीक्षण के बाद हाथ में लगाएं चिन्ह: डीएम
- दिल्ली, गाजियाबाद व महाराष्ट्र से आने वालों की जिले की सीमा पर जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। परदेश से आए 3500 से अधिक लोगों को परीक्षण के बाद होम क्वारंटीन कराया गया है। अधिकांश के घर के बाहर नोटिस चस्पा कराकर एएनएम व आशा को देखरेख को निर्देशित किया है। डीएम ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद व महाराष्ट्र की ओर से आने वालों के लिए जिले की सीमा पर ही जांच की व्यवस्था की गई है। वहीं जिले में फंसे लोगों के लिए प्रयागराज व बांदा के लिए एक एक रोडवेज बस लगाई गई।
सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि अबतक मिली सूची के अनुसार जिले में बाहर से आए तीन हजार छह सौ से धिक लोगों को चिंहित कर होेम क्वारंटीन करा दिया गया है। गांव में आशा व एएनएम की डयूटी लगा दी गई है। सदर ब्लाक के तीन गांव के तीन घरों में विशेष संदेह होने पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस चस्पा कराया है। घर पर रहने की सलाह दी है। निगरानी के लिए आशा, एएनएम तैनात हैं। मुख्यालय के शंकर ढाबा के मालिक जयशंकर मिश्रा ने दूरदराज से आए लोगों को भोजन का पैकेट देने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन एक हजार भोजन पैकेट मुहैया कराया जाएगा। इस अभियान में नगर पालिका परिषद के ईओ नरेंद्र मोहन मिश्र ने भी मदद की बात कही है। इसी क्त्रस्म में स्टेशन रोड निवासी समाजसेवी गणेश मिश्रा ने दूरदराज से आने वाले लोगों को पांच सौ लंच पैकेट वितरित किया है।
इनसेट
500 लोगों को बसों से भेजा
चित्रकूट। लॉकडाउन के पंाचवें दिन जिले में बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए रविवार को जिले की सीमा से लेकर बस स्टैंड पर चलित स्वास्थ्य वाहन में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने लगभग 500 लोगों का परीक्षण किया। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। बाहरी जिले से आए लोगों को गंतव्य तक भेजने व उनके भोजन का इंतजाम जिला प्रशासन व समाजसेवियों ने किया। लगभग एक हजार भोजन के पैकेट बांटे गए। प्रयागराज व बांदा के लिए एक एक रोडवेज बस भेजी गई। मुख्यालय के बस स्टैंड कर्वी पर रविवार की सुबह तैनात स्वास्थ्य टीम ने 500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां एसपी के साथ पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि इनके परीक्षण के उपरांत इनके हाथों में चिन्ह भी लगाया जाए। बस स्टैंड कर्वी से प्रयागराज व बांदा की ओर जाने वाले यात्रियों की जांच के बाद बसों से रवाना किया गया है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने बेवजह घर से बाहर निकले युवकों को मुर्गा बनाकर सबक सिखाया।
विज्ञापन
----------------इनसेट
51-51 हजार के दिए चेक
चित्रकूट। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मुख्यालय के डॉ सुधीर अग्रवाल तथा सर्राफा व्यापारी राजू बनारसी ने मुख्यमंत्री राहत सहायता कोष में जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में 51-51 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। इस दौरान व्यापार मंडल के पंकज अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी विवेक अग्रवाल (विक्की) ने एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।
-----------------इनसेट
बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष ने बांटे लंच पैकेट
चित्रकूट। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने लाक डाउन पर 25 गरीबों को लंच पैकेट मुहैया कराया है। उन्होंने जिलाधिकारी के अथक प्रयास से गुजरात के तीन, महाराष्ट्र के 18 तीर्थ यात्रियों को वाहन मुहैया कराने पर प्रशंसा की है। इसके अलावा पहाडी थाना क्षेत्र के पनौटी गांव के एक परिवार के मुखिया के मुम्बई में फंसे होने से परेशान है। ऐसे में उन्हें भी घर वापसी की व्यवस्था की जाए। बताया कि लंच पैकेट समाजसेवी जयशंकर मिश्रा ने उपलब्ध कराए हैं। सक्षम लोगों से गरीबों की मदद करने को कहा है।