फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   31 mahilaon ne chuna parivaar niyojan ka sthaayee saadhan

31 महिलाओं ने चुना परिवार नियोजन का स्थायी साधन

Thu, 06 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
31 mahilaon ne chuna parivaar niyojan ka sthaayee saadhan
चित्रकूट। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े में 31 महिलाओं ने परिवार नियोजन के स्थायी साधन को अपनाया है। तकरीबन तीन हजार महिलाओं ने छाया टेबलेट चुनी। 200 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाए। यह पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक मनाया गया था।
विज्ञापन

इस बार विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की थीम आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी रखी गई थी। 11 से 31 जुलाई की अवधि में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पखवाड़े में खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वालों की स्क्रीनिंग के लिए घर-घर पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने दंपतियों को लगभग 4000 ओरल पिल्स बांटीं। कम आयु में विवाह के दुष्परिणाम बताए गए। दो बच्चों में अंतराल की जरूरत पर बल दिया गया। नियत सेवा दिवस का आयोजन कर 31 महिलाओं की नसबंदी की गई। लगभग 500 महिलाओं ने आईयूसीडी और 300 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी लगवाई। दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने लगभग 4000 ओरल पिल्स, 3000 टेबलेट बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed