फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   2.99 crore will brighten nine connecting roads of Mandi Parishad

Chitrakoot News: 2.99 करोड़ से मंडी परिषद के नौ संपर्क मार्ग चमकेंगे

Sat, 24 Jan 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 24 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
2.99 crore will brighten nine connecting roads of Mandi Parishad
चित्रकूट। कर्वी और मऊ मंडी क्षेत्रों के नौ जर्जर संपर्क मार्गों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 299.98 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। संपर्क मार्ग बनने से मंडी तक अनाज लाने-ले जाने में होने वाली परेशानियों से किसानों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

कर्वी और मऊ मंडी क्षेत्रों की सड़कें लंबे समय से खराब हैं। इन मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण किसानों को अपना कृषि उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। स्थानीय लोगों ने कई बार इन सड़कों की मरम्मत की मांग की। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को जर्जर संपर्क मार्गों के चयन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परियोजना के तहत मंडी कर्वी क्षेत्र के चार और मंडी मऊ क्षेत्र के पांच संपर्क मार्गों की मरम्मत की जाएगी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि शासन स्तर से बजट प्राप्त हो गया है और जल्द ही चयनित संपर्क मार्गों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत
मंडी कर्वी के बघौरा कुर्मी का पुरवा, शिवरामपुर मार्ग से कोरी पुरवा, भरतपुर मडफा मार्ग से ढोल बजा, बघवारा से व्यास बन्ना एवं मंडी समिति मऊ क्षेत्र के मऊ मार्ग पर देवपुर से खन्देउरा, कालूराम का पूर्व वाया पहाड़पुर, भदेवरा संपर्क मार्ग, राजापुर हटवा मार्ग से गोबरौल, मऊ नीबी रोड से मनौधा सानी संपर्क मार्ग की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed