{"_id":"66afcf55557b2ff6220f3664","slug":"28-people-are-affected-by-infectious-disease-in-dhokha-purwa-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108673-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ढोखहा पुरवा में संक्रामक बीमारी की चपेट में 28 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ढोखहा पुरवा में संक्रामक बीमारी की चपेट में 28 लोग
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। सदर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बैहार के मजरे ढोखहा पुरवा में संक्रामक बीमारी की चपेट में 28 लोग आ गए हैं। इनमें से 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य का गांव में इलाज किया।
मौसम में बदलाव की वजह से बैहार गांव के लोग उल्टी-दस्त, पेटदर्द और बुखार की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि 28 लोग बीमार हैं। गोविंद (20), अंजू (23), सुरजमुखी (25), कुसमा (20), सोनम (8), प्रिया (5), संजय (11), जनार्दन (22), गुलाब (5), संतोष (10) को रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार और रविवार को स्वास्थ्य विभाग टीम आई थी। अन्य बीमार लोगों को दवाइयां देकर चली गई।
सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि डॉ. राजेश सिंंह के नेतृत्व में छह सदस्यी टीम भेजी गई है। जो दो दिन से उनका इलाज कर रही है। वहां के हालात चिंताजनक नहीं हैं। गांव में कई स्थानों पर गंदगी के चलते संक्रामक रोग फैला है। पानी भरे स्थलों पर दवा का छिड़काव किया गया है। बीमार ग्रामीणों को दवा दी गई है।