फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   27 youth got employment in the fair

Chitrakoot News: मेले में 27 युवाओं को मिला रोजगार

Fri, 14 Apr 2023 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
27 youth got employment in the fair
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे के ब्लाक सभागार में रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवा योजना विभाग के माध्यम से किया गया। इसमें 27 युवकों का चयन विभिन्न कंपनियों में मशीन ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर किया गया। रोजगार पाने वाले युवकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के युवकों को रोजगार देने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें गुजरात के अहमदाबाद की मारुति, सुजुकी और ऑटो पार्टस बनाने कार्य करने वाली कंपनी बजाज ऑटो के अधिकारियों ने युवकों का साक्षात्कार लिया। इसमेंं मशीन ऑपरेटर, बिजली के उपकरण बनाने, सहित अन्य कार्यों के लिए चयन किया। आईटीआई डिप्लोमा करने वाले युवकों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला सेवा योजना अधिकारी डॉ. पीपीसी शर्मा ने बताया कि तकरीबन 50 युवक रोजगार मेले में आए थे। इसमें 27 युवकों का चयन किया गया। इस मौके पर कौशल विकास केंद्र के विभोर शुक्ला, महेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चयन होने पर युवाओं ने जताई खुशी
रोजगार मेले में भाग में भाग लेने वाले युवकों में मारकुंडी गांव के सुनील द्विवेदी, गौतमपुर के राजेश कुमार, रानीपुर गांव के महेश प्रसाद, सपहा गांव के अजय सिंह आदि ने बताया कि उनका चयन ऑटो पार्ट्स कंपनी में कार्य करने के लिए हुआ है। शुरुआत में 15,000 रुपये व रहने के लिए कमरा देने की बात कहीं गई है। रोजगार मिलने से बहुत खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed