{"_id":"5dc6fec08ebc3e5afd116a90","slug":"27-years-ago-the-car-servants-who-went-to-ayodhya-were-camped-in-dharmanagri-chitrakutt-news-knp524846549","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 साल पहले अयोध्या जाने वाले कारसेवकों का धर्मनगरी में लगा था डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 साल पहले अयोध्या जाने वाले कारसेवकों का धर्मनगरी में लगा था डेरा
विज्ञापन
अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर 6 दिसंबर 1992 में चित्रकूट में लाखों श्रद्धालुओं ने डेरा जमाया था। पुलिस बल के रोक ने के बाद भी हजारों श्रद्धालु धर्मनगरी के रास्ते ही अयोध्या पहुंचे।
जिससे चित्रकूट के साधू संत भी शामिल रहे। इस दौरान जिले के स्कूल कालेजों में अस्थायी जेल बनाई गई। जिसमेें कई प्रदेशों के श्रद्धालु बंद रहे। ट्रेनों से अयोध्या जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया था।
अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए एमपी क्षेत्र से लाखों श्रद्धालु भाजपा नेता व ग्वालियर की महारानी विजयाराजे सिंधिया के नेतृत्व में चित्रकूट से अयोध्या जा रहे थे। जिनको शासन ने चित्रकूट में रोक लिया था।
विज्ञापन
जिसमें कई प्रदेशों के श्रद्धालु शामिल रहे। यूपी की सीमा में घुसते ही गिरफतार कर लिए गए। इसके बाद भी कई श्रद्धालु अयोध्या के लिए कूचकर गए। वही शहर सहित कस्बों में बनाई गई अस्थायी जेलों में श्रद्धालुओं को बंद कर दिया गया।
जिनके खाने पीने सहित अन्य व्यवस्था स्थानीय व्यापारियों ने किया। भाजपा नेता पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद स्व. प्रकाश नारायण त्रिपाठी, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, भाजपा नेता रामप्रकाश द्विवेदी, आनंद प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल, दिनेश तिवारी आदि कार्यकर्ताओं ने दिन रात पूड़ी सब्जी बनवाकर कारसेवकों भोजन कराया था।
27 साल बाद अब 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जब मंदिर बनने का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया तो पूरी धर्मनगरी उसी पुराने ख्यालों में डूब गई।
कईयों ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद यह फैसला मिला है इससे सभी धर्मों की आस्था जुड़ी थी और किसी को कोर्ट के फैसले से इंकार नहीं है। पूरी धर्मनगरी में सुबह से लेकर शाम तक उत्साह व खुशी का माहौल रहा।