फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   27 centers marked for reserve exam

Chitrakoot News: आरक्षी परीक्षा के लिए 27 केंद्र किए चिह्नित

Tue, 30 Jan 2024 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
27 centers marked for reserve exam
चित्रकूट। पुलिस आरक्षी के पदों के 17 व 18 फरवरी को दो -दो पालियों में परीक्षा होगी। जिसके लिए जिले में 27 केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इनसे जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों में होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी गई। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी पदों के लिए प्रस्तावित केंद्रों में जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, गोस्वमी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चित्रकूट इंटर कॉलेज, श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज, सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज, त्यागी इंटर कॉलेज, भगवानदीन सिंह महाविद्यालय, छत्रपति शाहूजी महिला महाविद्यालय, केदारनाथ रामस्वरूप महाविद्यालय खटवारा को शामिल किया है। इसके अलावा केदारनाथ जगन्नाथ महाविद्यालय खटवारा, वरिष्ठ मुनी करवरिया महाविद्यालय राजापुर, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज कर्वी, बीबी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कर्वी, छत्रपति शाहूजी महराज इंटर कॉलेज, जेपी इंटर कॉलेज कर्वी भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बलिका इंटर कॉलेज मऊ, पं शिवकुमार त्रिपाठी इंटर कालेज मऊ, डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज बरवारा, सहज गर्ल्स इंटर कॉलेज कर्वी, जयराम राही इंटर कॉलेज कर्वी, जेएम बालिका इंटर कॉलेज कर्वी व बूटाबाई इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। इनके प्रधानाचार्यों को कालेज में सीसी कैमरा सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। डीआईओएस एस के मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर पुलिस आरक्षी के पदों की भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed