फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   26 pensioners returned the scam money, restrictions on their accounts were lifted.

Chitrakoot News: 26 पेंशनराें ने लौटाई घोटाले की रकम, खातों से पाबंदी हटी

Fri, 28 Nov 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 28 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
26 pensioners returned the scam money, restrictions on their accounts were lifted.
चित्रकूट। कोषागार घोटाले में नामजद 99 आरोपियों में से जिन 26 पेंशनरों ने पूरी रकम लौटा दी है। विभाग ने उनके खातों पर लगी रोक हटा ली है। हालांकि जांच टीम इनके बैंक खातों से रकम निकालने वालों पर नजर रखेगी। फिलहाल इनके खातों में पेंशन नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन


घोटाला की जांच में एसआईटी ने सभी के बैंक खाते व इसमें जमा व निकाली गई धनराशि का ब्यौरा ले लिया है। 17 अक्तूबर से लेकर अबतक 26 पेंशनरों ने उनके खाते में आई पूरी धनराशि कोषागार में जमा करवा दी है। इनमें से 14 पेंशनर जो जेल में हैं। एसआईटी प्रभारी सीओ अरविंद वर्मा ने बताया कि विभाग ने जांच के दौरान ही बताया है कि 26 नामजद पेंशनरों ने पूरा पैसा जमा कर दिया है। उधर, बैंक अधिकारियों ने बताया कि कोषागार विभाग से पत्र आया है कि 26 पेंशनरों के खाते संचालित करने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन


------------------

अग्रिम जमानत पर नहीं हो सकी सुनवाई

चित्रकूट। जिला जज की कोर्ट में पहाड़ी के दो पेंशनर जयश्री मिश्रा व अवध बिहारी की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई टल गई है। जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के अधिवक्ता ने कोर्ट से सुनवाई के लिए समय मांगा है। लगातार तीसरी बार ऐसा हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय सांख्यिकी निदेशालय से जांच में लेंगे मदद

चित्रकूट। कोषागार घोटाला में एसआईटी ने विभाग के ऑनलाइन रिकार्ड को टटोला तो तीसरे दिन शुक्रवार को कई लोगों का ब्योरा गायब मिला। अब वित्तीय सांख्यिकी निदेशालय जवाहर भवन लखनऊ से रिकाॅर्ड मांगा जाएगा। रिटायर्ड कोषाधिकारी राम सहाय मिश्रा ने बताया कि वित्तीय सांख्यिकी निदेशालय स्तर पर उत्तर प्रदेश के समस्त कोषागारों के आय एवं व्यय से संबंधित आंकड़े कोषागार निदेशालय के सेंट्रल सर्वर पर संकलित होते हैं। वित्त विभाग द्वारा वांछित व्यध से संबंधित विभिन्न रिपोर्ट भी यहीं से शासन को भेजी जाती है। एसआईटी प्रभारी सीओ अरविंद वर्मा व जांच अधिकारी अजीत पांडेय का मानना है कि कई जानकारी आधी अधूरी हैं। विभाग पूरा सहयोग नहीं कर रहा है। कुछ जानकारी उनके ऑनलाइन एप से नहीं मिल रही है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि वित्तीय सांख्यकी निदेशालय से भी मदद ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed