फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   26 deaths in 14 days due to fever and stomach ache

Chitrakoot News: बुखार पेट दर्द से 14 दिन में 26 मौत

Sat, 28 Sep 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
26 deaths in 14 days due to fever and stomach ache
चित्रकूट। बुखार और पेटदर्द जानलेवा बन गया है। 14 से 27 सितंबर के बीच 26 लोगों की इन बीमारियों से माैत हो चुकी है। इसमें सात बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

लगभग 15 दिनों से कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस कारण संक्रामक रोग भी फैल रहे हैं। खासकर गरीब लोगों की बस्तियों में प्रदूषित पानी और जलभराव से बीमारी फैली। चित्रकूट मध्यप्रदेश के सेमरहा गांव में डायरिया फैलने से 16 ग्रामीण बीमार हो गए थे।
विज्ञापन

करीब 15 दिन से बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीजों में इजाफा हुआ है। 14 से लेकर 27 सितंबर तक 26 मरीजों की जान जा चुकी है। मरने वालों में सात बच्चे और छह महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के माैसम में वायरल तेजी से फैला है। इसके पीछे मुख्य कारण दूषित भोजन या पेय पदार्थ का सेवन है। किसी बीमार व्यक्ति के संपर्क में रहने, जानवर व कीड़ों के फैलाए वायरस के संपर्क में आने से भी वायरल होता है। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में जांच से लेकर पूरे इलाज का इंतजाम किया गया है।



मच्छरों से करें बचाव : डाॅ. अग्रवाल
वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. एचसी अग्रवाल का कहना है कि संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छ पानी खूब पीये। पूरी बांह की शर्ट और फुल पैंट पहने रहें। खासकर मच्छरों से जरूर बचाव करें। जहां भी कूड़ा व पानी एकत्र हो उसे साफ कराएं और दवा का छिड़काव करें। ज्यादा ठंडा पानी का प्रयोग न करें और ताजा घर का ही भोजन करें। बुखार पेटदर्द या उल्टी दस्त होने पर पर डॉक्टर को दिखाकर दवाएं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed