फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   25 thousand reward was caught with a friend

दोस्त संग दबोचा गया 25 हजार का इनामी

Tue, 25 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
25 thousand reward was caught with a friend
चित्रकूटः पकड़े गए एटीएम के रुपये लूटने वाले आरोपी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। एटीएम मशीनों में रुपये ट्रांसफर करने वाली एजेंसी में काम करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने दबोचा है। जिसमें एक आरोपी 25 हजार का इनामी है। दोनों एटीएम में ट्रांसफर होने के लिए मिले 70 लाख 30 हजार रुपये लूट कर भागे थे। सन् 2020 में जिला मुख्यालय में हुई इस घटना में कुल आठ आरोपी हैं। जिसमें एक को पुलिस पहले 20 लाख रुपये के साथ पकड़ चुकी है। मंगलवार को दो और के पकड़े जाने के बाद अब पांच अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोतवाली कर्वी में मनीष दीक्षित ब्रांच मैनेजर सीएमएस इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड विष्णुपुरी नवाबगंज कानपुर ने सूचना दी थी कि कुछ कर्मियों ने कूटरचित तरीके से एटीएम का 70 लाख 30 हजार रुपये गबन कर लिया है। सभी आरोपी जिले से भाग गए हैं।
विज्ञापन

इस सूचना पर कर्वी पुलिस ने प्रदीप पांडेय आदि आठ लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम ने आठ दिसंबर 2020 को विकास पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी जरौली जनपद कानपुर मूल निवासी मोहल्ला मांझ चांदपुर जिला फतेहपुर को गबन किए गए 20 लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि प्रभारी स्वाट, सर्विलांस टीम प्रभारी एमपी त्रिपाठी, अतिरिक्त अपराध निरीक्षक कोतवाली कर्वी भास्कर मिश्र की संयुक्त टीम ने घटना का मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार पांडेय पुत्र रामसुमेर पांडेय निवासी खरियौना मजरा भरूई गनेशपुर थाना कुमारगंज जनपद

अयोध्या (25 हजार रुपये का इनामी) व विकास मिश्रा पुत्र उदित नारायण मिश्रा निवासी कस्बा मऊ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी विकास मिश्रा के कब्जे से गबन की गयी धनराशि से क्रय की गई स्कार्पियो गाड़ी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अन्य पांच की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed