{"_id":"601596be8ebc3e31d332f602","slug":"242-appointment-letters-received-in-employment-fair-chitrakutt-news-knp60894036","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 242 को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 242 को मिले नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
रोजगार मेले में नौकरी मिलने के बाद स्वीकृति पत्र लेकर खड़े युवक युवतियां।
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के गल्ला मंडी में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कई कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 1450 बेरोजगार युवक व युवती पहुंचीं, जिसमें से 861 ने पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के दौरान विभिन्न कंपनी के अधिकारियों ने 242 का चयन कर सभी को स्वीकृति पत्र दिए।
जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और डीएम शेषमणि पांडेय ने मेले का शुभारंभ किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवकों को रोजगार देने के लिए जनकल्याणकारी रोजगार योजनाएं चला रही है, जिसका फायदा उठाएं। डीएम ने कहा कि जिन युवकों का कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, उनमें से चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इस मौके पर एसपी अंकित मित्तल, एसडीएम रामप्रकाश, जिला सेवा योजना अधिकारी डॉ. पीपीसी शर्मा, विनोद कुमार, उमेश व सचिन मौजूद रहे।