फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   240 couples took the seven vows together

Chitrakoot News: 240 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे

Tue, 11 Mar 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
240 couples took the seven vows together
सामूहिक विवाह में नवदंपती को आशीर्वाद देते पूर्व सांसद व अन्य -  - फोटो : सामूहिक विवाह में नवदंपती को आशीर्वाद देते पूर्व सांसद व अन्य -
चित्रकूट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर चित्रकूट में 240 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर-वधू को उपहार में सामग्री भी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह के लिए चलाई गई है। विवाह के साथ नकद धनराशि व दहेज का समान दिया जाता है। प्रदेश सरकार गरीबों कोआवास, खाद्यान्न वितरण करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड भी देती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद आरके पटेल, कोआपरेटिव बैंक बांदा, पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता,डीएम शिवशरणप्पा एसपी पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर व समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर नगर पंचायत राजपुर संजीव मिश्रा, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर, अरविंद मिश्रा, सुरेश अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed