फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   24 patients found in TB search campaign

टीबी खोज अभियान में मिले 24 मरीज

Tue, 22 Oct 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
24 patients found in TB search campaign
चित्रकूट। जिले में सघन टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। एक लाख की आबादी के बीच यह अभियान चलाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध टीबी रोगियों के बलगम के नमूने लेकर जांच में जुटी हैं। अब तक टीबी के 24 रोगी मिल चुके हैं। सभी का उपचार प्रारंभ हो गया है। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एनके कुरैचिया ने दी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार का 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का संकल्प है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन टीबी रोगी खोज अभियान (एसीएफ) चलाया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि इसकी शुरूआत 10 अक्तूबर को हुई थी। यह अभियान 23 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध टीबी रोगियों की खोज कर रही हैं। पिछले अभियान में टीबी के 42 रोगियों को खोजा गया था, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इस बार एक लाख 18 हजार जनसंख्या की स्क्रीनिंग होनी है। इसमें अब तक एक लाख से अधिक जनसंख्या की स्क्रीनिंग का काम पूरा हो चुका है। 484 संभावित रोगी मिले, जिनकी जांच की गई। इसमें टीबी के 24 मरीज मिले। टीबी की पुष्टि होने पर सभी का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। डीटीओ ने बताया की इस अभियान में 45 टीमें और 9 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर इस बार मिले सभी 24 मरीजों का इलाज चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी के मुताबिक टीबी के प्रत्येक मरीज को 500 रुपये प्रतिमाह पौष्टिक आहार के लिए दिए जा रहे हैं। यह राशि संबंधित मरीज के बैंक एकाउंट में भेजी जा रही है। टीबी के नए मरीजों का बैंक में खाता खुलवाने के बाद उसी में यह स्थानांतरित की जाती है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की अच्छी क्लाविटी की दवाएं मिल रही हैं। टीबी रोगियों को सरकारी अस्पतालों में उपचार कराने व दवा लेने की सलाह दी है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed