{"_id":"68fd06e76e6ac8b678014857","slug":"2174-eligible-people-can-get-the-first-installment-of-housing-next-month-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-122445-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 2174 पात्रों को अगले माह मिल सकती है आवास की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 2174 पात्रों को अगले माह मिल सकती है आवास की पहली किस्त
Sat, 25 Oct 2025 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 2174 पात्रों को अगले माह पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये मिल सकते हैं। अभी तक 1243 आवेदकों को जांच में अपात्र किया गया है। इसके लिए विभाग ने रिपोर्ट भेजी है। वहीं 8774 आवेदनों की जांच चल रही है।
आवास योजना के तहत अब तक 12,191 लोगों का आवेदन किया गया है। इसमें से 3,417 आवेदनों की जांच की जा चुकी है। जिसमें 2,174 आवेदक पात्र मिले हैं। वहीं 1,243 अपात्र पाए गए हैं। अभी 8,774 आवेदनों की जांच लंबित है। इनकी जांच कई विभागों के कर्मचारी कर रहे हैं। डूडा ने 2,174 आवेदकों के खाता में आवास की पहली किस्त भेजने के लिए रिपोर्ट भेजी है। जल्द ही पात्रों को पहली किस्त में एक लाख रुपये मिलने के कयास लगाए जाए हैं।
प्रभारी परियोजना अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि आवेदनों की जांच में 2,174 आवेदक पात्र मिले हैं। जिनकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। एक माह के अंदर पात्रों को डूडा से पहली किस्त मिल सकती है। बताया कि पात्र को योजना के तहत कुल ढाई लाख रुपये मिलते हैं। जिसमें पहली व दूसरी किस्त में एक-एक लाख रुपये व तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये मिलते हैं।