{"_id":"5cc4a514bdec220763578e24","slug":"21556391188-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में बेटी व इंटर में बेटे ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में बेटी व इंटर में बेटे ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार की दोपहर आया तो जिले की बेटियों ने सबको पछाड़ दिया। हाईस्कूल में निकिता सिंह ने जिला टॉप किया और इस टॉप टेन की सूची में 7 बेटियां शामिल रहीं। इंटरमीडियट के परिणाम में बेटों ने बाजी मारी। टॉप टेन की सूची में 6 बेटियां शामिल हैं। पूरे जिले के परीक्षा परिणाम को देखें तो हाईस्कूल का प्रतिशत 76.19 और इंटर का 84.94 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही अबकी बार डीआईओएस कार्यालय में सभी टॉपरों को बुलाकर डीआईओएस बलिराज राम ने हौसला बढ़ाया। मिठाई खिलाकर उन्हें शब्दकोष की एक-एक डायरी उपहार में दी।
भीषण गर्मी व तपन के बीच शुक्रवार को जैसे ही हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो सभी लोग ऑनलाइन मोबाइल व कंप्यूटर में अपना रोल नंबर लेकर ढूंढने लगे। कई स्कूल कालेजों में शिक्षक व छात्र पहुंच गए। सभी ने बेहतर परीक्षा परिणाम होने पर खुशी मनाई। हाईस्कूल में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज लोढ़वारा की निकिता सिंह ने 93 प्रतिशत अंक लेकर जिला टाप किया। इसी कालेज की कुछ और भी छात्राओं ने जिले में अपना नाम रोशन किया। दूसरे नंबर पर इसी कालेज की संस्कृति पटेल ज्ञानभारती इंटर कालेज के संदीप पाल के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। ज्ञान भारती इंटर कालेज के ही अलंकृत कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इंटर में कई सालों बाद जिले के बेहद पुराने चित्रकूट इंटर कालेज का नाम टाप सूची में आया। यहां के अंकुर सिंह ने 88.80 प्रतिशत अंक लेकर जिला टाप किया। जीडीएनडी इंटर कालेज के आलोक द्विवेदी व श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज के पवन सिंह ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों में खुशी का माहौल रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने सभी टापरों को कार्यालय बुलाकर मिठाई खिलाई। एक एक डिक्शनरी भी दी गई।