{"_id":"6480d0e65f09451c4e0fca84","slug":"20-illegal-shops-removed-nonkjok-chitrakutt-news-c-12-1-274647-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हटाईं गई 20 अवैध दुकानें, नोंकझोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हटाईं गई 20 अवैध दुकानें, नोंकझोक
Thu, 08 Jun 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में चल रहे अतिक्रमण अभियान बुधवार को एक बार फिर चलाया गया। जिसमें बरहा हनुमान मंदिर स्थित आसपास की लगभग 20 दुकानों को बुलडोजर से ढहाया गया। दुकानदारों ने अभियान का विरोध किया। इस पर अधिकारियों व दुकानदारों के बीच कई बार नोंकझोंक हुई।
धर्मनगरी में एक सप्ताह से अतिक्रमण अभियान चल रहा है। जिसमें आधा सैकड़ा दुकानें गिराई जा चुकी थीं। बुधवार को सदर एसडीएम राजबहादुर पुलिस के साथ बरहा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। जहां अवैध रूप से अतिक्रमण की गई दुकानों को बुलडोजर से ढहाने के आदेश दिए।
कुछ ही देर में लगभग 20 दुकानें ढहा दी गईं। जिसमें कई दुकानें अस्थायी थीं। दुकानदार राजेश कुमार, संदीप कुमार, अशोक कुमार व श्रीकेशन ने बताया कि वह कई वर्षों से काबिज हैं। एसडीएम ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया है।