{"_id":"5c0d5119bdec224176131d7a","slug":"191544376601-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूद की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूद की खुदकुशी
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। घर से परिक्रमा लगाने की बात कहकर निकले ठेकेदार ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों ने इसका कोई कारण नहीं बताया है जबकि पुलिस व ग्रामीणों का मानना है कि इस पर कर्ज अधिक हो गया था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने की वजह से ऐसा कदम उठाया।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के खोही निवासी ठेकेदार संतकुमार यादव (37) पुत्र लल्ला यादव रविवार की सुबह घर से पत्नी ममता को परिक्रमा लगाकर आने की बात कहकर निकला इसके बाद नहीं लौटा। दोपहर परिजनों को पता चला कि बेड़ीपुलिया से पुरवातरौंहा मार्ग पर रेलवे फाटक के पास संतकुमार ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी है। सीतापुर चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद ने बताया कि उसके गांव के लोगों के अनुसार ठेकेदार ने हाल ही में कोई प्लाट लिया था। जिससे उस पर काफी कर्ज हो गया था। इसी से वह परेशान रहता था।
मृतक के पिता परिक्रमा मार्ग पर जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र हैं। मृतक के परिजनोें ने बताया कि खुदकुशी के कारण की जानकारी नहीं है। उन्हें यह भी नहंी पता कि संतकुमार ने खुदकुशी की है या ट्रेन की चपेट में आ गया है।