{"_id":"5c0d5105bdec224171675772","slug":"181544376581-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा ने फांसी लगा खुदकुशी जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सदर कोतवाली के कसहाई गांव में छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते खुदकुशी कर ली। छात्रा की शादी सात माह पूर्व कौशांबी जिले के भगवतपुर गांव में हुई थी लेकिन इंटर की प्रेक्टिकल परीक्षा के कारण वह मायके में थी।
कसहाई निवासी अंकिता पटेल (20) पुत्री अरविंद सिंह का विवाह 12 मई 2018 को भगवतपुर कौशांबी निवासी उमेश सिंह के साथ हुआ था। उसके पिता ने बताया कि अभी 15 दिन पूर्व ही उसकी बेटी अंकिता ससुराल से मायके आई थी। शुक्रवार को उसका पति कसहाई आया और पत्नी को साथ ले जाने की जिद कर रहा था लेकिन उसने बताया कि जनसेवा इंटर कालेज में प्रेक्टिकल की परीक्षा 15 दिसंबर से होने वाली है। परीक्षा के बाद वह ससुराल जाएगी। शनिवार को पति भगवतपुर चला गया। परिजनों के अनुसार शनिवार को अंकिता कालेज से पढ़कर लौटी और देर शाम को घर के एक कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
कुछ देर बाद उसकी मां रानी बेटी कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देखकर चीख पड़ी। पुलिस सूचना पर कोतवाल अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका अकेली बहन थी उसका एक भाई वीरु है।