{"_id":"5b424b144f1c1b54238b52f2","slug":"181531071252-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिकपुर-छिवकी सेक्शन पर लगा मेगा ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिकपुर-छिवकी सेक्शन पर लगा मेगा ब्लॉक
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानिकपुर-छिवकी सेक्शन पर लिया गया मेगा ब्लॉक
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। उत्तर मध्य रेलवे के मानिकपुर-छिवकी खंड पर रविवार मेगा ब्लॉक कर पटरी व अन्य सुधार कार्य किए गये। पहले कामों की जांच की गई। चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में कई ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।
रेलमार्ग पर सुबह साढे़ 11 बजे से शाम साढे़ तीन बजे तक सेक्शन में विभिन्न निर्धारित अनुरक्षण कार्यों को पूरा कर लिया गया। महाप्रबंधक एमसी चौहान ने बताया कि इन कार्यों में खंड के संवेदनशील लिंक जंक्शन यार्ड में वेल्डिंग सहित रेल रिन्यूवल और क्रॉसिंग रिन्यूवल कार्य कराए गये। इरादतगंज और कटैयाडांडी यार्ड में स्विच नवीकरण, मानिकपुर यार्ड में कम्पलीट टर्नआउट, डभौरा यार्ड में यूनिमैट मशीन का उपयोग करके ट्रैक अनुरक्षण और पैकिंग कार्य, ओवरहेड विद्युत उपकरण रखरखाव कार्यं के तहत कार्यों को पूरा किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे यात्रियों के लिए संरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। संरक्षित रेल संचालन की सुरक्षा के लिए एसेट और उपकरणों जैसे रेलवे ट्रैक, प्वाइंट और क्रॉसिंग ओवरहेड विद्युत उपकरण और सिग्नलिंग उपकरण आदि का नियमित अनुरक्षण आवश्यक है।