फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   18 samples collected from 12 shops, one factory sealed

Chitrakoot News: 12 दुकानों से 18 नमूने भरे, एक कारखाना सील

Sat, 05 Apr 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
18 samples collected from 12 shops, one factory sealed
चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को 12 दुकानों से 18 नमूने भरे। दो लाख से अधिक का सामान सील कर नमूना जांच के लिए लैब भेजा है। एक कारखाना भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त प्रियंका सिंह ने बताया कि कर्वी के संजय कुमार, दिनेश, तनुश्री दूध डेयरी से दूध, अमूल पार्लर से अमूल बादाम शेक, मऊ स्थित गोपाल केशरवानी के यहां सेंधा नमक, कर्वी स्थित रिलाइंस रिटेल लिमिटेड से मिश्री दाना, किसमिस, अखरोट का नमूना भरा है। पहाड़ी स्थित जागेश्वर किराना स्टोर से छुहारा, श्री बाबा बैद्यनाथ ट्रेडर्स से साबूदाना, सरधुआ स्थित सरधुआ मिष्ठान भंडार से पनीर, राजापुर स्थित रमेश ट्रेडर्स से किसमिस, शिवसागर किराना स्टोर से गाय के घी, मोहित लाल किराना स्टोर से छुहारा का नमूना लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार को प्रवर्तन टीम ने कालूपुर पाही कर्वी स्थित परिसर के अन्नपूर्णा गृह उद्योग के नाम से संचालित निर्माण इकाई बिना पंजीकरण/लाइसेंस के संचालित होने पर बंद करा दिया है। खाद्य सुरक्षा टीम ने मटर का बेसन व आटा का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की बात कही है। साथ ही बोरियों में भरा 1091 किलो बेसन, 1248 किलो मटर का बेसन व 3264 किलो आटा सील कर दिया है। तीनों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, विनय कुमार, प्रमोद कुमार सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed