फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   1603 beneficiaries of PM Awas Yojana received the first installment

Chitrakoot News: पीएम आवास योजना के 1603 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

Fri, 29 May 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 29 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
1603 beneficiaries of PM Awas Yojana received the first installment
चित्रकूट। पीएम आवास योजना शहरी-2.0 के तहत आवासहीन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। जिले के नगर निकायों से मार्च 2026 तक 13,835 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 1603 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी हो चुकी है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि 7067 आवेदनों की जांच पूरी हुई। जांच में 4663 आवेदक पात्र पाए गए। 3547 आवेदकों का डीपीआर मुख्यालय भेजा गया, जिससे 1932 आवास स्वीकृत हुए। स्वीकृत आवासों में चित्रकूटधाम, राजापुर, मऊ और मानिकपुर के कुल 1932 आवास शामिल हैं। 1603 लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख रुपये की प्रथम किस्त भेजी गई है। धनराशि मिलने के बाद लाभार्थियों ने आवास निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed