{"_id":"6631493d460d7c2f4308d584","slug":"16-gamblers-caught-with-rs-25-lakh-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106625-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ढाई लाख रुपयों के साथ 16 जुआरियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ढाई लाख रुपयों के साथ 16 जुआरियों को पकड़ा
Wed, 01 May 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 01 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस ने जुआ खेल रहे 16 जुआरियों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने ढाई लाख रुपये बरामद किए हैं।
पहाड़ी थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि पहाड़ी कस्बे के सुभाष भारद्वाज के खेत में मध्य प्रदेश सीमावर्ती जनपदों के जुआरी जुआ खेल रहे हैं। जिस पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ घेराबंदी कर सभी जुआरियों को पकड़ लिया।
इनमें भौंरी निवासी लवलेश कुमार, कौबरा निवासी राजेंद्र, रामपुर निवासी योगेंद्र, जरिहा निवासी मिथलेश कुमार, नयागांव हनुमानधारा रोड निवासी रामबहोरी, बड़ोखर खुर्द निवासी प्रेमबाबू सिंह, जरिहा निवासी जयप्रकाश, डिलौरा निवासी नरेश, इंदिरा नगर कस्बा बांदा निवासी निर्भय प्रताप सिंह, जरैली कोठी कस्बा बांदा निवासी रघुवीर सिंह, पल्हरी बांदा निवासी राममिलन सिंह, जरिहा निवासी कृपाशंकर, अतर्रा चुंगी बांदा निवासी ज्ञानचंद्र गुप्ता, रामघाट चित्रकूट निवासी राजेश कुमार, चितरा चौकी सीतापुर निवासी मनोज कुमार व भुरेड़ी थाना मटौंध बांदा निवासी संतोष कुमार हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बरामदगी को लेकर चर्चा गर्म
चित्रकूट। जुआ खेल रहे स्थान पर छापेमारी के बाद बरामदगी की रकम को लेकर कई तरह की अफवाहें भी हैं। स्थानीय लोगों के अलावा जुए में पकड़े गए दो आरोपियों ने भी बताया कि लगभग दस लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। छापा मारने वाली पुलिस टीम ने पूरी बरामदगी न दिखाकर महज ढाई लाख की बरामदगी दिखाई है। इसकी जांच होनी चाहिए। पूरे मामले में थानाप्रभारी श्यामप्रताप ने कहा कि आरोप गलत हैं। मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर जो बरामदगी हुई है, वही दर्शाई गई है। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। (संवाद)