फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   15 se 20 minat mein embulens kee upalabdhata sunishchit karen: deeem

15 से 20 मिनट में एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करें: डीएम

Thu, 13 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
15 se 20 minat mein embulens kee upalabdhata sunishchit karen: deeem
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कोविड 19 की रोकथाम और बचाव से संबंधित बैठक कैंप कार्यालय में हुई। यहां डीएम ने कहा कि एंबुलेंस की उपलब्धता कॉल के 15 या 20 मिनट में सुनिश्चित होनी चाहिए। जिले में मौजूद सभी एंबुलेंस को क्रियाशील कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार को निर्देश दिए कि सर्विलांस टीम घर-घर भेजकर सर्वे कराएं। सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार के रोगियों को चिहिन्त कर जांच कराई जाए। कोविड सेंटर में भर्ती रोगियों की चिकित्सा में लगे चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मी पीपीई किट जरूर पहनें। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आरटी पीसीआर टेस्ट कम से कम 200 और एंटीजन टेस्ट कम से कम 500 लोगों के रोज कराने के लिए कहा। सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम जीपी सिंह, एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फीडबैक लेकर रजिस्टर में करें दर्ज
डीएम ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्हाेंने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके चौरिहा को संक्रमित मरीजों से रोज फीडबैक लेने के निर्देश दिए। कहा कि शासन को भेजी जाने वाली होम आइसोलेशन सूचना का रजिस्टर अलग बनाया जाए। एंबुलेंस संचालन का भी रजिस्टर बनाएं। इसमें लिखा जाए कि एंबुलेंस कहां गई, कहां से आई और कितना समय लगा। सभी टेलीफोन चालू हालत में रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed