फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   एक साथ पोस्टमार्टम व हुआ अंतिम संस्कार

एक साथ पोस्टमार्टम व हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 25 Apr 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
एक साथ पोस्टमार्टम व हुआ अंतिम संस्कार
मऊ (चित्रकूट)। मऊ थाना क्षेत्र के कटैयाखाद गांव में एक पेड़ में दो सहेलियों के शव एक पेड़ पर एक साथ लटके मिले थे। गुरुवार को दोनों शवों का एक साथ पोस्टमार्टम के बाद गांव में परिजनों ने अंतिम संस्कार भी किया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण खुदकुशी ही बताया गया है। इस घटना को लेकर गांव में दूसरे दिन तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार की शाम को कटैया खादर गांव में शिवदेवी (16) पुत्री ननकउना निषाद व सरिता (15) पुत्री गिरधारी निषाद के शव बुधवार को गांव के पास ही एक पेड़ लटके मिले थे। दोनो मृतक पक्की सहेलियां व पड़ोसी थीं। मऊ थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आयी है। इस मामले परिजनों ने किसी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखाया है। अभी किस कारण किशोरियों ने आत्महत्या किया इसका पता नहीं चल पा रहा।
विज्ञापन

उलझी रह गई सहेलियों की खुदकुशी की गुत्थी
चित्रकूट। गांव में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। घटना स्थल आम के बगीचे में गांव के कई छोटे बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां शौच क्रिया के बाद लौटकर पेड़ के पास बैठीं रहीं। अपने साथ रस्सी व कुछ कपड़ा भी लाई थीं। जब वह दोनों पेड़ पर चढ़ी तो सभी ने सोचा आम तोड़ने जा रही हैं क्योंकि आम के बगीचे की रखवाली इन्हीं के परिजन करते थे। बच्चों के अनुसार जब दोनों को पेड़ पर लटके देखा तो डर कर घर भाग गए। कुछ बच्चों ने अपने घर में इसकी जानकारी दी तब उनके परिजनों को पता चला। शिवदेवी व सरिता एक ही तरह की माला लाकेट पहनती थीं। दोनों काफी देर तक एक दूसरे के साथ एकांत में भी रहतीं थीं। सरिता के पिता ने बताया कि उसकी शादी के लिए एक माह पूर्व एक लड़का देखने गए थे लेकिन शादी की कोई बात तय नहीं हुई थी। वह घर में सबसे बड़ी थी। शिवदेवी चार बहनों में छोटी थी और उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी थी। आशंका यह भी जताई जा रही है कि एक दूसरे से बिछड़ने के डर से तो दोनों ने खुदकुशी नहीं कर ली है या फिर दोनों खेल खेल में फिल्म देखकर कोई स्टंट कर रहीं हो और यह उन्हें भारी पड़ गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed