फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   अस्थायी गोशाला के लिए खाते में भेजें धनराशि

अस्थायी गोशाला के लिए खाते में भेजें धनराशि

Wed, 13 Feb 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अस्थायी गोशाला के लिए खाते में भेजें धनराशि
अस्थाई गोशाला के लिए खाते मेें भेजें धनराशि
विज्ञापन


चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने जिले में बनाई गई गोशालाओं का निरीक्षण बुधवार को किया। जिसमें गौशाला का संचालन करने वालों को निर्देश दिया कि पानी व चरही की व्यवस्था सही की जाए। खंड विकास अधिकारी रामनगर को निर्देश दिए कि अस्थायी रूप से संचालित पशु आश्रय केंद्रों के लिए उसे ग्रामों खाता खुलवाकर धनराशि हैंडओवर किया जाए।
जिलाधिकारी विकास खंड रामनगर के ग्राम पंचायत छीबों में सांसद निधि से निर्मित गौशाला संचालन के संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल मिश्रा जानकारी किया। जिसमें बताया गया कि 340 बेसहारा पशु हैं जिनके चारे की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यहां पर बोरिंग कराई जाए। इसके बाद जिलाधिकारी मऊ विकास खंड के बरहा कोटरा गांव के पास गोशाला बनाए जाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। बताया गया कि खंड विकास अधिकारी मऊ ने बताया कि यहां पर 9 हेक्टेयर भूमि है। पानी की व्यवस्था तालाब से कराई जाएगी। अभी बरियारी खुर्द के पास अस्थायी पशु आश्रय केंद्र खोला गया है। वही जिलाधिकारी ने विकास खंड रामनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजापुर अश्विनी कुमार पांडेय, मऊ संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में कृषि भवन कर्वी व तहसील भवन मऊ में हो रहे ऑनलाइन फीडिंग के सत्यापन के कार्य को देखा। उन्होंने कृषि उप निदेशक टीपी शाही को निर्देश दिया कि प्रत्येक कंप्यूटर से कम से कम दस -दस किसानों से दूरभाष पर वार्ता कर जमीन के बारे में जानकारी प्राप्त करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed