{"_id":"598df2f14f1c1b6e518b4691","slug":"121502474993-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारी गोली, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में मारी गोली, भर्ती
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जमीन के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को लाठी डंडे से पीटा। किसी तरह बचकर भाग रहे युवक पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में लगी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का मानना है कि मामला संदिग्ध है। बताया कि जमीन का मुकदमा दोनों पक्ष का अदालत में चल रहा है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के सिकरिया निवासी रामजी पुत्र हनुमान ने बताया कि गुरुवार को वह रिश्तेदार के घर तौरा गांव गया था। देर शाम को पैदल गांव लौट रहा था। रास्ते में अंधेरा हो गया। वह जैसे ही शिवगंग पुलिया के पास पहुंचा, वहां मौजूद रामबहोरी, राधेश्याम के साथ छह लोगों ने उसे पकड़कर लाठियों से पीटा। किसी तरह जान बचाकर भाग रहा था, तभी बंदूक से फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में लगी। बताया कि उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण आ गए तो आरोपी भाग गए।
सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में थानाध्यक्ष मो. शरीफ खान ने बताया कि दोनों पक्ष में जमीन का विवाद अदालत में चल रहा है, लेकिन मारपीट व गोली मारने की घटना संदिग्ध है। जानकारी होते ही वे गांव पहुंचे थे और आरोपियों के घर गए। सभी आरोपी घर में ही मिले। फिलहाल घायल पक्ष ने शुक्रवार की देर शाम तहरीर दी है। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
घायल की हालत खतरे से बाहर
पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया