फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   विद्युतीकरण न होने पर किया प्रदर्शन

विद्युतीकरण न होने पर किया प्रदर्शन

Thu, 03 Aug 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण न होने पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। सदर ब्लाक के ओबरी पहाड़ी बुजुर्ग गांव की दलित बस्ती में विद्युतीकरण न होने से खफा लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। साथ ही बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

गुरुवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष सुनील मिश्रा के नेतृत्व में गांव के लोगों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला। हाथों में झंडे और पोस्टर लेकर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुुंच डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


इसमें बताया कि बस्ती की आबादी लगभग एक हजार है। विद्युतीकरण न होने से यहां के लोग परेशान हैं। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों व प्रतिनिधियों को लिखित रूप से दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर इंद्रसेन, अजय कुमार, माताबदल, पप्पू, श्रीपाल, कल्लू, गनेश, राजधारी, शारदा प्रसाद, रामशरन, छेदीलाल, लक्ष्मी, राजेंद्र रामनरेश वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लो वोल्टेज से कई गांवों के लोग परेशान
राजापुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों में लो वोल्टेज की समस्या है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। चिल्लीराकस, भदेदू उद्घटा, बेराउर, सरधुआ, बरद्वारा सुरेसन समेत कई गांव के लोग लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।


राजेश पांडेय, रामलाल, सुरेश तिवारी, हरीशंकर ने बताया कि वोल्टेज कम होने से पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे हम लोग परेशान हैं। नलकूप न चलने से पानी का संकट है। ग्रामीण मजबूरी में हैंडपंप से पानी लाते हैं। आटा चक्की न चल पाने से ग्रामीणों को गेहूं पिसाने 15 से 20 किमी दूर राजापुर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।

ओबरी पहाड़ी बुजुर्ग की बस्ती का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed