फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   12 lakh rupees stolen by breaking the lock of an empty house

Chitrakoot News: सूने घर का ताला तोड़कर 12 लाख की चोरी

Fri, 16 Jan 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
12 lakh rupees stolen by breaking the lock of an empty house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव के पास गोलतालाब के पास बुधवार की रात चोरों ने एक प्राइवेट कर्मचारी के सूने घर का ताला तोड़कर लगभग 12 लाख की चोरी की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कर्वी कोतवाली में तहरीर दी है।
गोलतालब मुहल्ला निवासी कृष्ण स्वरूप झांसी में एग्रीकल्चर विभाग में फील्ड अफसर के पद पर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर पर उसकी पत्नी और दो किरायेदार रहते हैं। मकर संक्रांति के पर्व होने के कारण उसकी पत्नी मायके चली गई थी और किरायेदार भी अपने घर चले गए थे। उसके घर में कोई नहीं था तो घर की रखवाली के लिए उसके पत्नी के फूफा अशोक सिंह रोज घर रात में लेटते आते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वह बुधवार की रात को बहुत देर से घर पहुंचे। इसके पूर्व ताला तोडकर चोरी हो चुकी थी। अशोक ने पुलिस के सामने बताया कि जब वह आया तो ताला टूटा था लेकिन उसने किसी को इसकी जानकारी रात में न देकर सुबह दी है। पीड़ित के अनुसार सोने चांदी के जेवर व नकदी समेत कुल 12 लाख की चोरी हुई है। चोरों ने उनके घर के कमरे समेत किरायेदारों के कमरे के ताले भी तोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाल श्यामप्रताप पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है । कई जगह के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया फूफा अशोक को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed