{"_id":"67fc080ea6574862a809bbe4","slug":"12-crores-were-paid-to-the-contractor-by-showing-fake-construction-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-114911-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ऑटो व ई रिक्शा पलटने से 10 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ऑटो व ई रिक्शा पलटने से 10 श्रद्धालु घायल
Mon, 14 Apr 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
खोही। नया गांव चित्रकूट मप्र थाना अंतर्गत सती अनुसुइया आश्रम जा रहा ऑटो रविवार की सुबह मोड़ पर अनियंत्रित होने से पलट गया। इसमें सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। एक अन्य घटना में सेजवार भैरव बाबा जा रहा ई-रिक्शा पलटने से पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
ऑटो में सवार अतर्रा निवासी ममता, रानी, सुनील, सतना निवासी राजेश व पूनम घायल हो गए। इसके अलावा सेजवार भैरव बाबा स्थल की ओर जा रहा ई रिक्शा सड़क पर अचानक मवेशी के आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पांच श्रद्धालु गंंभीर रूप से घायल हो गए।
इसमें पन्ना के देवेंद्र नगर निवासी हेमनारायण व श्याम लाल,रींवा निवासी रूपचंद्र, कर्वी निवासी संदीप व मुस्कान हैं। नया गांव थानाध्यक्ष डीआर शर्मा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घटनाओं में पांच का इलाज चल रहा है। अन्य पांच इलाज कराकर घर चले गए हैं।