फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   12 children of observation home will go home

बाल संप्रेक्षण गृह से 12 बच्चे जाएंगे घर

Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
12 children of observation home will go home
चित्रकूट (शिवरामपुर)। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने बताया कि मामूली अपराधों में बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध 12 बच्चों को घर भेजा जाएगा। उन्होंने बाल संरक्षण अधिकारी ग्रह किशोर को बच्चों के माता-पिता से संपर्क कर इनकी रिहाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को सदस्य ने जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र, राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह, कस्तूरबा गांधी विद्यालय शिवरामपुर, वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में बाल श्रम रोकने के लिए काफी काम हो रहा है। इसमें पुनर्वास से लेकर अभिभावकों को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर में जगह कम होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा ने बताया कि नया वन स्टॉप सेंटर का निर्माण हो रहा है। चाइल्ड लाइन के जिन बच्चों की सूची दी गई है उन्हें आश्रम पद्धति व कस्तूरबा विद्यालय में दाखिला करा कर शिक्षा ग्रहण कराई जाए। अनाथ बच्चों के भी पढ़ने लिखने की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बच्चों के संरक्षण के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले में बाल श्रम नियंत्रण पर अच्छा काम हो रहा है। कुछ स्थानों पर जहां बाल श्रमिक हैं, वहां उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। बाल संप्रेक्षण गृह, वन स्टाप सेंटर व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मामूली कमियां मिली हैं जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान उन्होंने सरकार के कामकाजों की चर्चा की। बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, सड़कों के निर्माण, हर घर नल योजना, पर्यटन विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) मनोज कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुष्यंत कुमार, बीएसए राजीव रंजन मिश्र, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, सर्वोदय सेवाश्रम के सचिव अभिमन्यु सिंह, चाइल्ड लाइन के विशेष त्रिपाठी व महिला कल्याण की मीनू सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed