{"_id":"5b439ca34f1c1b0d278b5571","slug":"11531157667-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने तहसील परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने तहसील परिसर में दिया धरना
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने तहसील परिसर में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अखिल भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर एक दिवसीय धरना किसानों ने सदर तहसील परिसर में दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सोमवार किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। जिसमें जिला मंत्री अरुण कुमार पांडेय, मंडल सचिव रामकरण सिंह ने कहा कि फसलों का लाभकारी मूल्य मानक के आधार पर लागू नहीं किया गया। अन्ना प्रथा पर रोक लगाई जाए। धरने के बाद एसडीएम सदर इंदु प्रकाश सिंह को दिए ज्ञापन में कहा सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाए। जल्द से जल्द गौशाला का निर्माण हो। बिजली की दरों में की गई वृद्धि वापस लिया जाय। पंचनंदा बांध परियोजना जल्द पूरी की जाए। जिन किसानों ने आत्म हत्या किया है उनके परिवार क े एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर किसान नेता हरबक्ष सिंह, शैलेंद्र सिंह, निर्मला देवी, देवेंद्र सिंह, शिवदयाल, नीलकंड द्विवेदी, उदय नारायण सिंह, नरेश सिंह, राजकिशोर सिंह, रामेश्वर सिंह, विजय सिंह, शिव सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।