{"_id":"598364c94f1c1bd4638b4568","slug":"11501783241-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सड़क पार कर रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मजदूर को परिजन जिला अस्पताल से इलाहाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मुख्यालय के पुरानी बाजार निवासी मजदूर इस्माइल (40) पुत्र अब्दुल रहमान बुधवार की देर शाम बस स्टैंड के पास स्थित दुकान से चाय पीकर घर जाने के लिए निकला। सड़क पार करते समय तेज गति से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह छिटककर सड़क किनारे जा गिरा।
उधर, बाइक चालक भी सड़क पर गिर गया, लेकिन वह बाइक लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगाें ने यूपी 100 पुलिस और मजदूर के परिजनों को सूचना देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। युवक दो भाइयों में छोटा था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद से उसकी पत्नी परवीन तीन पुत्रियों और दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।