{"_id":"5cc4a51ebdec2207680e9e53","slug":"111556391198-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभाओं से बदल रही चुनावी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभाओं से बदल रही चुनावी हवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चित्रकूट-बांदा संसदीय क्षेत्र में हो रही नेताओं की सभाओं से चुनावी हवा बदलती दिख रही है। कभी भाजपा के पक्ष में तो कभी कांग्रेस के पक्ष में और कभी सपा-बसपा के पक्ष में बातें होने से प्रत्याशी परेशान हैं। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में लाने के प्रयास में जुटे हैं।
चित्रकूट-बांदा संसदीय क्षेत्र में 6 मई को मतदान होगा। प्रत्याशी जोर लगाए हैं। इसमें भाजपा, कांग्रेस, सपा-बसपा की सभाएं हो रही हैं। भाजपा ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की सभाएं कराई हैं। 29 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा होगी। कांग्रेस भी जोर लगाए है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल सहित सांसद प्रमोद द्विवेदी, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन की सभाएं कराई हैं। 29 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी की सभा होगी। वहीं, सपा-बसपा गठबंधन भी जोर लगाए है। बताया जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की सभा एकसाथ होगी। वोटर राकेश द्विवेदी, किरन सिंह, अनुपम सिंह ने बताया कि किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में लहर नहीं है। हो रही सभाओं से मतदाताओं का रोजना मूड बदलता है। चुनाव तक किस करवट ऊंट बैठगा, कहा नहीं जा सकता।