{"_id":"5cc4a511bdec22076d203c40","slug":"111556391185-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन करेंगी प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन करेंगी प्रियंका गांधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 29 को जब चित्रकूट की धरती पर विशेष विमान से उतरेंगी तो पहले भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेकने जाएंगी। दोपहर 12 बजे आने के बाद वह यहां से दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस दौरान वह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में खोह के पास एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (प्रशासन) आरपी त्रिपाठी ने प्रोेटोकॉल जारी कर बताया कि प्रियंका गांधी दिल्ली से विशेष विमान से 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे चलेंगीं। दोपहर 12 बजे चित्रकूट हवाई पट्टी पर उतरने के बाद भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन के लिए रवाना होंगी। 12 बजकर 35 मिनट पर भगवान के मंदिर में माथा टेककर 12 बजकर 55 मिनट पर जनसभा स्थल खोह के लिए रवाना होंगी। एक बजकर 20 मिनट पर जनसभा स्थल पहुंचकर एक घंटे की जनसभा में समर्थकों को संबोधित करेंगी। इसके बाद दो बजकर 20 मिनट पर खोह से हवाई पट्टी के लिए रवानगी कर दो बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के लिए प्लेन से रवाना हो जाएंगी।