{"_id":"57c8509b4f1c1ba4242cb2ce","slug":"11-will-visit-the-district-suffering-reception","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 को जिले में बेहाल यात्रा को होगा जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 को जिले में बेहाल यात्रा को होगा जोरदार स्वागत
चित्रकूट
Updated Thu, 01 Sep 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
बैठक में बोलते वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा 11 सितंबर को जिले में आएगी। यात्रा को सफल बनाने को कांग्र्रेस के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कार्यकर्ताओें की बैठक में सभी को जिम्मेदारी बांटी गई।
विज्ञापन
मुख्यालय के सदर रोड़ स्थित एक लॉज में हुई बैठक मेें प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विजय प्रकाश ने कहा कि आने वाली यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, राष्ट्रीय महासचिव/ प्रभारी गुलाम नमी आजाद, प्रभारी/सांसद प्रमोद तिवारी, समन्वय समिति के संजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद आदि नेता आएंगे।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार समिति के मंडल प्रभारी प्रीतम सिंह लोधी ने कहा यात्रा 11 सितंबर को फतेहपुर जिले से होते हुए बांदा पहुंचेगी। इसके बाद चित्रकूट आएंगी। वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में कांगेस पार्टी मजबूत हो रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा, रघुनाथ द्विवेदी, संपत पाल, अनिल गुप्ता, अवधेश करवरिया, जितेंद्र उपाध्याय, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन