{"_id":"5bfad47fbdec2241b1428a10","slug":"101543165055-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चलाते समय सजग रहे चालक : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चलाते समय सजग रहे चालक : एसपी
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
वाहन चलाते समय सजग रहे चालक : एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। यातायात माह के अंतर्गत शहर के कालूपुर स्थित मंदाकिनी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। छात्राओं ने नाट्य व संगीत के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।
एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कहा वाहन चलाते समय चालक सजग रहे। सामने वाले वाहन चालक पर निर्भर न रहे। देश में अधिकतर मौतें सड़क दुर्घटना से हो रही। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने कहा कि छात्र व छात्राएं 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद वाहन चलाने का लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाए। सीओ राजापुर विजेंद्र द्विवेदी व सीओ सदर रजनीश यादव ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। यातायात प्रभारी योगेंद्र यादव ने आभार जताया। सीता सिंह विद्यालय खागा के छात्र-छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत किया। जेएम पाब्लिक बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर एंटी करप्शन कमेटी इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष लवलेश सिंह, जिला प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।