{"_id":"59eb83234f1c1b6d548b836c","slug":"10-thousand-farmers-will-get-certificates-in-front-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के सामने दस हजार किसानों को मिलेंगे प्रमाण पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के सामने दस हजार किसानों को मिलेंगे प्रमाण पत्र
चित्रकूट
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू कराने के साथ ही पुलिस लाइन में विभिन्न योजनाओं को लेकर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। जिसमें 10 हजार किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 500 आवास के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
जिले के विकास भवन और कृषि विभाग में दिन रात इन योजनाओं के पात्रों के प्रमाण पत्र तैयार कर सूचना पहुंचाई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी बंसत कुमार दुबे ने बताया कि किसानों को गांव से वाहनों के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लाया जाएगा। इसके लिए किसानों को पहले से सूचना दी गई हैं।
विज्ञापन
छूटे किसानों को भी मिलेंगे कर्जमाफी प्रमाण पत्र
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी जयप्रकाश पंाडेय ने बताया इस बार कुल दस हजार किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र बंटना है। जिसमें वह भी शामिल हैं जो दो अक्तूबर को रामायण मेला में वितरण के दौरान नहीं पहुंच पाए थे। राजापुर तहसील के 3073, मानिकपुर के 2197, मऊ के 2303 और सदर तहसील के 2398 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र बंटना है। इसके अलावा कई परियोजनाओं का भी शुभारंभ होगा।
विज्ञापन