{"_id":"60b280cc8ebc3eff5c30bdb9","slug":"01-june-se-youvaoo-ko-teeka-chitrakutt-news-knp631127990","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में एक जून से लगेगा कोविड का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में एक जून से लगेगा कोविड का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। टीकाकरण के लिए इंतजार कर रहे युवाओं की भी अब बारी आ गयी है। एक जून मंगलवार से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू हो रहा है। इस आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविन पोर्टल पर 30 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार यादव ने बताया कि एक जून से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ हो रहा है। इस आयु वर्ग के लोगों को कोविन पोर्टल पर पहले से पंजीकरण करना अनिवार्य है। कोविन पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन करके ही चुने गए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा सकते है। 45 पार आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए सभी ब्लाक के न्याय पंचायत स्तर पर भी व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था एक से पांच जून तक के लिए की गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ मुकेश पहाड़ी ने बताया कि कोविन पोर्टल, पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही टीकाकरण करा पाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए स्वत: पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण बिना पूर्व पंजीकरण के नहीं किया जाएगा।
कर्वी ब्लॉक के न्याय पंचायत रौली के अंतर्गत रौली, गोंडा अकबरपुर, रसिन, भगवतपुर, मऊ, पहाड़ी ब्लाक के सरधुआ न्याय पंचायत के अंतर्गत सरधुआ, शूरसेन, महुआ, मिर्जापुर, अर्की कोसेली, रामनगर ब्लाक के नादिनकुर्मियान न्याय पंचायत अंतर्गत उपकेंद्र नादिन कुर्मियान, पंचायत भवन नादिनकुर्मियान, प्राथमिक विद्यालय नादिन कुर्मियान, पंचायत भवन पराको, प्राथमिक विद्यालय पराको, मऊ ब्लाक के पूरब पताई न्याय पंचायत अंतर्गत पूरब पताई, बरियारी कला परदवां, मनकुंवार, मानिकपुर ब्लाक अंतर्गत रैपुरा न्याय पंचायत के रैपुरा, लोढिय़ामाफी, गोरिया कोबरा, उड़की, बराछी, हनुआं शामिल है। इसके साथ चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, सीएचसी मऊ, मानिकपुर, रामनगर, शिवरामपुर, पहाड़ी में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए जनपद न्यायालय कर्वी में केवल जजो एवं अधिवक्ताओं, चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेज के शिक्षको के लिए, जिला चिकित्सालय सोनेपुर में पत्रकारों, एआईसी कार्यालय कर्मी में एलआईसी कर्मियों के लिए केंद्र बनाये गए हैं। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए पूर्व में ही कोविन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। स्वयं पंजीकरण के बाद इनका टीकाकरण चयनित केंद्र जैसे चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, सीएचसी मानिकपुर, रामनगर, शिवरामपुर, मऊ, शहरी पीएचसी कर्वी, प्राथमिक विद्यालय कपसेठी कर्वी, प्राथमिक विद्यालय कसहाई कर्वी पर किया जाएगा।