{"_id":"8e9d376b4cd6519bbbd8dee3b2f3ff3f","slug":"chinese-real-cut-child-thorat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मंझे से मासूम बच्चे की कट गई गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मंझे से मासूम बच्चे की कट गई गर्दन
अमर उजाला, वाराण्ासी
Updated Mon, 23 Dec 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली स्थित घर के सामने सोमवार की शाम खड़े मासूम रोहित (03) की गर्दन चाइनीज मंझे से कट गई।
विज्ञापन
लहूलुहान बेटे को लेकर माता-पिता अस्पताल जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मन्नतों के बाद पैदा हुए इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया।
मड़ौली निवासी अमित राउत बिजली सजावट का काम करता है। सोमवार की शाम पांच बजे अमित का बेटा रोहित घर के सामने खड़ा होकर पतंगबाजी देख रहा था। इस बीच एक पतंग का मंझा उसके गले में लिपट गया। मंझे की रगड़ से उसकी गर्दन से खून गिरने लगा।
विज्ञापन
वह रोते हुए छटपटाने लगा। अपने जिगर के टुकड़े की चीख सुनते ही मां ज्योति के साथ पिता अमित बाहर दौड़ते हुए आया। दोनों बेटे को इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रोहित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रोहित की बुआ मोनी ने बिलखते हुए बताया कि अमित मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसके पिता बनारसी डीरेका में कर्मचारी थे। उन्होंने यहां मकान बनवाया था। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के लिए काफी बच्चे चाइनीज मंझे का प्रयोग कर रहे हैं, ताकि उनकी पतंग को कोई आसानी से काट न सके।
घटना के शिकार बच्चे की गर्दन की नसें भी चाइनीज मंझे से कटी हैं।